Murder विनय त्यागी: बेटी ने उठाए सवाल, परिवार ने की CBI जांच की मांग, राष्ट्रपति और PM को भेजा पत्र

Spread the love

क्सर में हमलावरों की गोली से घायल हुए पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद त्यागी के परिवार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। विनय त्यागी की बेटी तनवी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस की निष्क्रियता तो सामने आई ही है।

विनय त्यागी की बुआ और ससुराल पक्ष ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, त्यागी समाज विकास एवं कल्याण समिति की बैठक में विनय त्यागी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की।

 

मीडिया से बातचीत के दौरान मृतक की बहन तन्वी त्यागी ने कहा कि वह करोड़ों के काले धन के राज जानता था। अब भाई के परिवार की सुरक्षा की जाए। उनकी पत्नी पर लगाए गए झूठे मुकदमे हटाए जाएं। परिजन प्रवीण त्यागी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया।

त्यागी की मौत के बाद पुलिस लक्सर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धाराएं शामिल करने की तैयारी कर रही है। 24 दिसंबर को नगर में फ्लाईओवर पर हुए शूटआउट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

बता दें कि बुधवार को रुड़की कारागार से पेशी के लिए एसीजेएम कोर्ट लक्सर ले जाने के दौरान विनय त्यागी पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस घटना में विनय त्यागी को तीन गोली लगी थीं। गोली लगने के बाद उसे 24 दिसंबर की रात को एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था।

और पढ़े  नैनीताल- आदमखोर बाघ की दहशत खत्म, महिला को मारने वाला वन्यजीव किया ट्रैंक्यूलाइज

यहां विभिन्न जांचों के बाद ऑपरेशन कर उसे वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया था। शनिवार सुबह करीब 7:35 बजे उसने दम तोड़ दिया। विनय त्यागी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love