Murder- शराब के लिए पैसे ना देने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी

बिजनौर जनपद में चांदपुर के ग्राम लेपुरी में एक शराबी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी वृद्ध मां की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि मां ने बेटे को शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसी बीच बेटे ने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लेनपुरी निवासी देवेंद्र सैनी (25) पुत्र स्वर्गीय भारत सैनी का अपनी मां समुन्द्रा देवी (65) के साथ शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में देवेंद्र सैनी ने अपनी मां समुन्द्रा देवी के सिर में डंडा मार दिया गया, जिसमें समुन्द्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी चांदपुर व प्रभारी निरीक्षक चांदपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

और पढ़े  UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…