Murder Of Trust- होटल में प्रेमी से मिलवाने के बहाने ले जाकर किया गैंगरेप, हैवानियत का बनाया वीडियो फिर…

फिरोजाबाद के टूंडला में प्रेमी के जान देने की धमकी पर उससे मिलवाने के बहाने युवती को आगरा ले जाकर प्रेमी के तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए। प्रेमी ने भी 20 हजार रुपये ठगते हुए उससे दुष्कर्म किया। युवती ने प्रेमी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टूंडला थाने की पुलिस चौकी राजा का ताल क्षेत्र निवासी एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित सरस्वती नगर निवासी एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सात नवंबर की शाम पांच बजे के करीब प्रेमी का उसके पास फोन आया था। जिसमें उसने टूंडला स्टेशन पर जाकर मरने की बात कही थी। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। तब घबराकर उसने अपने प्रेमी के दोस्त को कॉल करके घटना से अवगत कराया तो उसने उसे गांव के बाहर मिलने को कहा।

कुछ समय बाद ही वह कार लेकर गांव के बाहर आ गया। उसे बैठाकर टूंडला के लिए चल दिया। रास्ते में उसे उसके दो अन्य दोस्त और मिल गए। टोल प्लाजा पहुंचने पर उन्होंने उसे पानी पिलाया, जिसे पीकर वह बेहोशी में आ गई। इस बीच वे आगरा के बसई चौकी स्थित एक होटल में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्होंने उसकी अश्लील फोटो खींचे तथा वीडियो बनाई। इसकी जानकारी उसे होश में आने पर हुई तो उसने विरोध जताया। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली तथा उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।

9 नवंबर को प्रेमी ने दोस्तों के बचाव में शादी करने का उसे भरोसा दिलाया। जब पीड़िता ने वीडियो फोटो डिलीट करने की बात कही तो प्रेमी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। अगले दिन वह फोटो और वीडियो के संबंध में मिलने गई तो उन्होंने उसे गाली-गलौज करते हुए पीटा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमी अभय पंडित और उसके दोस्त सागर लवानिया, दीपक यादव, सौरभ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

और पढ़े  9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…