बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

हादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के त्रिलोकपुर गाँव निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बहादुरगढ़ के दलबीर नगर में किराये पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसके बेटे शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 11-12 जुलाई की रात गांव सराय औरंगाबाद में किराये पर रहने वाले उनके ही गांव के निवासी शिवम, अमित और अर्जुन ने उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला किया।

शिकायत के अनुसार हमले के बाद आरोपी सत्यपाल को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से आरोपियों ने शव को बेरी रोड पर सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान होने पर परिजनों से संपर्क किया गया। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मृतक के बेटे शिवम की शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर 6 प्रभारी सत्यवीर सिंह का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़े  सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…