शाहजहांपुर में कैंटोनमेंट के हाई सिक्युरिटी जोन में हत्या।

 

शाहजहांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बाद युवक के तमाम दोस्त मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। थाना सदर बाजार के ओसीएफ ग्राउंड की घटना है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना मोहल्ले का रहने वाला 25 साल का आयुष गुप्ता सोमवार की दोपहर ओसीएफ ग्राउंड पर पहुंचा था। उसके बाद वहां पर एक युवक से उसकी मारपीट हुई। उसके बाद युवक ने आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस
आरोपियों की तलाश की जा रही है
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जानकारी मिलते ही मृतक के माता-पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
शव देखकर कोहराम मच गया। मृतक के दोस्तों के अनुसार, रविवार को आरोपियों ने उसको एक होटल के पास धमकी दी थी। वहीं एसपी ने कहा कि तीन टीमें गठित की हैं। सीओ सिटी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मेले में दुकान लगाने को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।
Byte , police adhikshak
Rajesh es

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…