मुलायम की हालत अब भी नाजुक, बृजेश पाठक मेदांता पहुंचे, कहा-यूपी सरकार नेताजी की सेहत को लेकर चिंतित

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जीवन रक्षक दवाइयां दी जा रही हैं। इस बीच डिप्‍टी CM बृजेश पाठक मेदांता पहुंचे।
मुलायम की हालत अब भी नाजुक, बृजेश पाठक मेदांता पहुंचे, कहा-यूपी सरकार नेताजी की सेहत को लेकर चिंतित
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्‍पताल में विशेषज्ञों की टीम मुलायम सिंह के इलाज में जुटी हुई है। दोपहर 12 बजे के बाद मेदांता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। उनको लाइफ सेविंग ड्रग्स दी जा रही है। आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है। बतादें कि लगातार छह दिन से मुलायम सिंह की हालत बेहद खराब है, वह वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच यूपी के डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह का हाल जाना। उन्‍होंने कहा कि यूपी सरकार नेताजी की सेहत को लेकर चिंतित है।
बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी सरकार हर मदद के लिए तैयार है। उन्होंने डॉक्‍टरों और परिवार के सदस्‍यों से बात की। विश्‍वास जताया कि बहुत जल्‍द मुलायम सिंह यादव स्‍वस्‍थ होंगे। मुलायम सिंह पांच दिन से आईसीयू में ही भर्ती हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में ही मौजूद हैं। मुलायम सिंह को जीवन रक्षक दवाइयां दी जा रही हैं। उन्‍हें आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद से सपा कार्यकर्ता लगातार अस्पताल आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे नेताजी के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।
सपा संरक्षक की तबियत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं।
कई दिनों से बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को मुलायम सिंह की सेहत बिगड़ने के बाद अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। तब से ज्यादातर लोग दिल्ली में ही हैं। अखिलेश शुक्रवार दोपहर फिर मेदांता अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों से ट्रीटमेंट को लेकर बातचीत की

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…