MP Weather- मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आधे प्रदेश में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

ध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई मार्ग बंद हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क भी टूट गया है।

9 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में गिरावट
शनिवार को बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, सीहोर, पन्ना, बड़वानी, देवास और रतलाम समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई। धार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बड़े शहरों में इंदौर 26.2 डिग्री, भोपाल 30.8 डिग्री, उज्जैन 31.8 डिग्री, जबलपुर 33.8 डिग्री और ग्वालियर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़े  अमेरिका: अलास्का के ठंडे समुद्र में पलटी नाव पर दो दिन चिपका रहा 15 साल का किशोर, कैसे बची जान? भाई की मौत
  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…