मां ने अपनी बेटी अधेड़ को बेची- दरिंदे ने 63 दिन तक बनाया हवस का शिकार, भागकर ताऊ के घर पहुंची छात्रा, सुनाई आपबीती

Spread the love

यूपी के हापुड़ स्थित थाना गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी ने अपनी ही मां पर उसे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ को बेचने का आरोप लगाया है। अधेड़ ने 63 दिनों तक एक मकान में बंधक बनाकर किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर अधेड़ किशोरी को बेरहमी से पीटता भी रहा।

 

भागकर ताऊ के घर पहुंची छात्रा
किसी तरह बंधनमुक्त होकर किशोरी अपने ताऊ के घर पहुंच और उन्हें आपबीती सुनाई। इस पर अधेड़ किशोरी को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। किशोरी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने एसपी को निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

11वीं की छात्रा है पीड़िता
किशोरी ने डीएम से की शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल को करंट लगने से उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। वह दो बहनों व एक भाई में सबसे छोटी है और जिला मेरठ के एक कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है। आरोप है कि उसकी मां ने रुपये लेकर जबरन उसे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया था।

63 दिनों तक बनाया बंधन, किया दुष्कर्म
वर्तमान में व्यक्ति कुचेसर चौपला स्थित अपने एक मकान में रह रहा था। इसके बाद 13 फरवरी को उसकी मां बहाना बनाकर उसे व्यक्ति के घर छोड़कर यहां से चली आई थी। व्यक्ति ने 63 दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर आरोपी उसे बेरहमी से भी पीटता था। आरोपी बाहर जाने पर उसके कमरे का ताला भी लगाकर कहीं जाता था।

और पढ़े  समन्वय बैठक में प्रभारी मंत्री, DM-एसएसपी के साथ बैठेंगे BJP जिलाध्यक्ष भी

थाने लेकर पहुंचे ताऊ
13 फरवरी को किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने ताऊ के घर पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद 14 फरवरी को ताऊ किशोरी व गांव के कुछ लोगों को अपने साथ लेकर नानपुर चौकी पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    राकेश टिकैत-PM की इस्राइल से दोस्ती गैस संकट की वजह, ईरान हमारा पुराना दोस्त

    Spread the love

    Spread the loveगांव सरूरपुर खुर्द में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की किसान गोष्ठी में संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई।…


    Spread the love

    इच्छामृत्यु: जड़ी-बूटियों संग पहुंचे बाबा, हरीश को ठीक करने का दावा किया, 6 घंटे तक गेट पर इंतजार

    Spread the love

    Spread the love राजस्थान के भीलवाड़ा से स्वामी अखंडानंद शुक्रवार को हरीश राणा से मिलने राज एंपायर सोसायटी पहुंचे। उन्होंने जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं से उनकी बीमारी ठीक करने का…


    Spread the love