5 बच्चों की मां संतानों का बंटवारा कर प्रेमी संग गई, बोली- 3 बच्चे मेरे और दो तुम रखो

Spread the love

 

 

यूपी के ललितपुर जिले के कस्बा पाली के एक मोहल्ले में पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ अपनी नई दुनिया बसा ली। दो बच्चों को वह पति के पास छोड़ गई, जबकि तीन बच्चों को अपने साथ ले गई।

अब दोनों बच्चे मां को याद कर-कर रो रहे हैं। वे दोनों अपनी दादी और पिता से सवाल कर रहे हैं कि उनकी मां और भाई-बहन कहां चले गए हैं। मासूमों के सवालों का जवाब न तो पिता के पास है और ही दादी के पास।

 

महिला की शादी 15 वर्ष पहले कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक से हुई थी। महिला की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी बच्चों की उम्र दस वर्ष से कम की है और सबसे छोटा बच्चा डेढ़ साल का है। कुछ माह पूर्व महिला कहीं चली गई थी। उसके पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी कस्बा के ही व्यक्ति के घर पर है।

इसके बाद पति ने पाली थाना में प्रार्थना पत्र दिया था। पाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बुलाया कर समझाया। महिला के पति ने भी खूब समझाया, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जब पति ने बच्चों को साथ में रखने के लिए कहा तो महिला नहीं मानी।

इस बीच महिला और उसके पति के बीच आपसी समझौता हुआ। महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को अपने पास रखा लिया, जबकि पति को दो बेटियां दे दीं। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई।

और पढ़े  गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, बेकाबू हालात, बुलानी पड़ रही पुलिस

प्रेम प्रसंग में बच्चों का इस प्रकार से बंटवारा होने की चर्चा कस्बा में खूब हो रही है। वहीं महिला के पति के पास रह रहे दो बच्चे अपने भाई-बहनों से बिछड़ने के गम में हैं।

यह बोले अधिकारी
मामला थाना पाली में आया था। महिला को उसके पति ने खूब समझाया, लेकिन महिला प्रेमी के साथ में रहना चाहती थी। दोनों ने आपस में ही बच्चों का बंटवारा कर लिया है। दोनों यह बात लिखित रूप से दे गए हैं। – दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना पाली


Spread the love
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love