मोटाहल्दू : अष्टादशभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में कल श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

अष्टादशभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव मैं कल श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने बताया कि इस बार बुधवार 13 जुलाई को अष्टभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, कार्यक्रम शिव रुद्राभिषेक,सुंदरकांड का पाठ इसके साथ ही महाराज जी का पूजन किया जाएगा इसके साथ ही दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आग्रह किया है उन्होंने बताया कि शिव रुद्राभिषेक प्रातः 8:00 बजे से शुरू किया जाएगा तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जागृति कला मंच लालकुआं के कलाकारों द्वारा किया जाएगा इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से भंडारा आयोजित होगा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद हे।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…