मोटाहल्दू / खड़कपुर : सावधान रहें -भाजपा नेत्री के घर में चोरी के इरादे से घुसी एक अज्ञात महिला, 2 से 3 मिनट तक घर में खड़ी गाड़ी को खंगाला।।

<strong>मोटाहल्दू / खड़कपुर : सावधान रहें -भाजपा नेत्री के घर में चोरी के इरादे से घुसी एक अज्ञात महिला, 2 से 3 मिनट तक घर में खड़ी गाड़ी को खंगाला।।</strong>

खड़कपुर गांव में एक अज्ञात महिला ,भाजपा नेत्री महिला मोर्चा पूर्वी मंडल महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी के घर में घुसी ।घर में ताला होने के चलते 2 से 3 मिनट तक रुकी इस बीच पार्किंग में खड़ी गाड़ी को पूरी तरह से तलाशने के बाद वापस खाली हाथ लौट गई। <strong>मोटाहल्दू / खड़कपुर : सावधान रहें -भाजपा नेत्री के घर में चोरी के इरादे से घुसी एक अज्ञात महिला, 2 से 3 मिनट तक घर में खड़ी गाड़ी को खंगाला।।</strong>उसके तुरंत बाद उनके बगल के घर में घुसी और उनके घर में रखी अलमीरा को टटोलने लगी। वहां घर में मौजूद महिला ने युवती से आने का कारण पूछा तो युवती ने बताया कि मैं उनके बेटे हर्षित से मिलने आई हूं, और उनकी किताबें देख रही हूं । तो घर में मौजूद महिला ने हर्षित से पूछा आप इन्हें जानते हो तो उनके बेटे ने साफ मना कर दिया ,इस पर महिला तुरंत वापस लौटी और बाहर खड़ी स्कूटी में <strong>मोटाहल्दू / खड़कपुर : सावधान रहें -भाजपा नेत्री के घर में चोरी के इरादे से घुसी एक अज्ञात महिला, 2 से 3 मिनट तक घर में खड़ी गाड़ी को खंगाला।।</strong>बैठकर नौ दो ग्यारह हो गई ।फिर कुछ देर बाद यहां के पाडलीपुर गांव में जन्मदिन का निमंत्रण देने के बहाने एक घर में घुस कर बच्चे को गोद में उठा चुकी युवती को बच्चे की मां के ऐन वक्त पर मौके पर पहुंच जाने के कारण घर से खाली हाथ भागना पड़ा। इस बीच अज्ञात युवती ने घर की आलमारी को भी खंगाल दिया था।मिल रही जानकारी के अनुसार पाडलीपुर गांव में कैलाशचंद आर्या का घर है। आज शाम लगभग पांच बजे के आसपास उनका तीन साल का बच्चा एक कमरे में खेल रहा था। जकि उनकी पत्नी मंजू आर्या दूसरे कमरे में काम निपटा रही थी।
मंजू के अनुसार उसे बच्चे वाले कमरे में किसी महिला के बोलने की आवाज सुनाई पड़ी तो लगा कि उनकी देवरानी बच्चे से बात क रही होगी। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई तो जींस और टीशर्ट पहने एक युवती बच्चे को गोद में लेकर कमरे से बाहर निकल ही रही थी।मंजू ने बताया कि जब उसने युवती से परिचय पूछा तो उसने बिना किसी गांव का नाम बताए कहा कि वह दूसरे गांव से आई है। उसे घर में बच्चे का जन्मदिन है इसलिए वह उन्हें निमंत्रण देने के लिए आई है। लेकिन जब मंजू ने कहा कि वह तो उसे जानती ही नहीं है तो वह तेजी से घर से बाहर निकली और इसके बाद घर के बाहर स्कूटी के स्टार्ट होने की आवाज आई।जब तक मंजू घर से बाहर निकलती तब तक युवती नौ दो ग्यारह हो चुकी थी। मंजू के अनुसार युवती ने बच्चे से बात करते करते उनकी आलमारी खोल की पूरी तरह खंगाल ली थी। उसमें रखा मंजू का पर्स भी खुला पड़ा था।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी

भाजपा नेत्री ने इस घटना की जानकारी तुरंत हल्दुचौड चौकी को दी जिस पर पुलिस ने घटना का विवरण देने को कहा।

भाजपा नेत्री की गांव वासियों से अपील –
अपना घर खुला छोड़कर कहीं भी न जाए ,और घर में जो भी छोटे बच्चे हैं उनका खासकर ध्यान रखें। कुछ इस प्रकार की घटना होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने में सूचित करें या 112 पर कॉल कर जानकारी दें – गरिमा मिश्रा जोशी ,महामंत्री ,भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी मंडल।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…