हिमाचलप्रदेश: कलखर में निजी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 से अधिक यात्री घायल

Spread the love

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस  दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली गई। कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें  भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुटीं।

 

हालांकि, भारी बारिश के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा सुविधा को अलर्ट पर रखा गया है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल बोर्ड 12th रिजल्ट-  कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक 
  • Related Posts

    हिमाचल बोर्ड 10th Result: 10 मई को आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट, सबसे पहले इस आसान तरीके से देखें परिणाम

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित…


    Spread the love

    Himachal-  हिमाचल में BJP ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के तहत जिला परिषद चुनावों के लिए समर्थित उम्मीदवारों की विस्तृत और संयुक्त सूची जारी की गई है।…


    Spread the love