संसद का मानसून सत्र- विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कामकाज जारी

लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र में आज भी विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण लोकसभा को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लोकसभा में हंगामे के बीच न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) सुधार विधेयक, 2026 बिना चर्चा के पारित

विपक्ष की नारेबाजी के कारण लोकसभा में हंगामा हुआ। इसी हंगामे के बीच लोकसभा ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया।

ममता पर हमले के पीछे भाजपा के गुंडे, कुछ हमलावरों की पहचान हुई: महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे भाजपा की भूमिका है। पार्टी ने कुछ हमलावरों की पहचान भी कर ली है।

मोइत्रा ने भाजपा के इस दावे को खारिज किया कि हमला करने वाले आम लोग थे। उन्होंने कहा, बंगाल की धरती पर पैदा हुआ कोई सामान्य व्यक्ति ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने के लिए उन्हें वोट नहीं दे सकता। हो सकता है कि वे उन्हें पसंद न करते हों या हमारी पार्टी के साथ न हों, लेकिन भाजपा के गुंडों के अलावा कोई भी ममता बनर्जी पर शारीरिक हमला नहीं करेगा।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रदर्शन: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…