Modi In G7: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे इटली,जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में लेंगे भाग , कई अहम बैठकें भी करेंगे

Spread the love

Modi In G7: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे इटली,जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में लेंगे भाग , कई अहम बैठकें भी करेंगे

जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच’ सत्र में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की यात्रा पर हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने गुरुवार को कहा कि सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सत्र में ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। तीसरी बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत यूरोपीय देश पहुंचे हैं। इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के रिसॉर्ट में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में युद्ध और गाजा में संघर्ष के मुद्दों के छाये रहने की उम्मीद है।

जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच’ सत्र में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की यात्रा पर हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने गुरुवार को कहा कि सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पोप फ्रांसिस के पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिन के दौरे में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र में हिस्सा लेंगे। इस सत्र में पोप फ्रांसिस भी शामिल होंगे। पोप फ्रांसिस के मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी उम्मीद है।

और पढ़े  पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम- तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत

जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हवाई अड्डे से एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली के ब्रिंडिसी हवाई अड्डे पहुंचे। उनका शुक्रवार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। हमारी एक के बाद एक कई वैश्विक नेताओं से साथ द्विपक्षीय बैठकें हैं। वह जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ को भी संबोधित करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

    Spread the love

    Spread the loveपानसिंह चाचा अपने मोहल्ले के सबसे सुलझे हुए जेसीबी चालक माने जाते हैं। उन्हें काम से जो पैसा मिला, उसे बैंक एफडी में डाल दिया। पिछले 2 महीने…


    Spread the love

    Gold Silver Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *