अयोध्या:- गैंगस्टर पर बदमाशों ने की फायरिंग, हालत नाजुक..

योध्या में सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे गैंगस्टर पर जानलेवा हमला किया गया। गोली कंधे में जा फंसी। हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना इनायत नगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार की है। यहां गैंगस्टर संजय सिंह पर उसके ही गांव के दो बदमाशों ने फांयरिंग झोंक दी। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर लाया गया। कंधे में गोली फंसी होने के कारण वहां से ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि रंजिश में गांव के ही दो लोगों ने फायरिंग की है। मामले की जांच की जा रही है। संजय सिंह पर लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले लगभग 6 साल से जेल से बाहर है। घटना के समय वह मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर आ रहा था।

और पढ़े  दरिंदगी: दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, चचेरे भाई को भी न आई शर्म, पुलिस ने भी नहीं किया इंसाफ
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…