मध्य प्रदेश से रोजी-रोटी कमाने गए मजदूर के साथ बर्बरता, नाबालिगों ने किया हमला, वीडियो भी बनाया

Spread the love

 

मिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश से रोजी-रोटी कमाने आए एक प्रवासी मजदूर पर चार नाबालिगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। पीड़ित मजदूर की पहचान सिराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक चलती ट्रेन में सफर कर रहा था, तभी चार नाबालिगों ने उसे घेर लिया। उनके हाथों में धारदार हथियार थे। पहले उसे डराया-धमकाया गया और इस पूरी हरकत का वीडियो भी बनाया गया। डर का यह खेल जल्द ही हिंसा में बदल गया।

 

इसके बाद सिराज को जबरन रेलवे स्टेशन के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उस पर कई बार हमला किया गया। हमलावरों ने इस अमानवीय कृत्य को भी मोबाइल में रिकॉर्ड किया। हैरानी की बात यह है कि हमले के बाद एक नाबालिग वीडियो में जीत का इशारा करता नजर आता है।

 

मेहनतकश मजदूर के साथ क्रूरता क्यों?
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो लोगों में गुस्सा और दुख दोनों फैल गया। हर कोई यह सवाल कर रहा है कि आखिर एक मेहनतकश मजदूर के साथ इतनी क्रूरता क्यों? फिलहाल सिराज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

जांच में जुटी पुलिस, की जा रही आरोपियों की पहचान
दूसरी ओर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज की संवेदनाओं को भी झकझोर देती है।

और पढ़े  फ्रांस से आए पर्यटकों ने काटे खेत में गेहूं, अलवर में किसान की मदद 

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love