दरिंदगी की शिकार नाबालिग की हुई मौत, चार दिन अस्पताल में भर्ती रही पीड़िता, न दर्ज हो सके बयान

Spread the love

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता 16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार शाम पांच बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि अनुज सैनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी मां मुन्द्री देवी ने उसे जहर खिला दिया था। पीड़िता चार दिन से मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर थी।

इधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद दोनों परिवारों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम ही आरोपी अनुज सैनी को गिरफ्तार कर लिया था।

 

वहीं, शुक्रवार को उसके पिता ओमवीर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी के भाई रवि और मां मुन्द्री की तलाश में लगी है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अनुज ने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया
किशोरी के भाई के अनुसार, 25-26 जनवरी की रात आरोपी अनुज की मां मुन्द्री उसकी बहन को बेहोशी की हालत में घर लेकर आई थी। उस समय उसकी हालत बहुत खराब थी। सुबह बहन ने होश में आने पर बताया कि अनुज उसे बहला फुसलाकर ले गया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
इसके बाद अनुज की मां ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया था। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने पहले उसे गांव के चिकित्सक और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी के परिजनों से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने चुप रहने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

परिजनों ने घरेलू विवाद में किशोरी के जहर खाने की बात कही थी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से जानकारी मिलने के बाद 27 जनवरी को थाना पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की थी। उस वक्त परिजनों ने घरेलू विवाद में किशोरी के जहर खाने की बात कही थी। किशोरी तब भी बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

और पढ़े  परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, दामाद का पकड़ लिया हाथ

बृहस्पतिवार रात पीड़िता के भाई ने बहसूमा थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद अनुज, उसके पिता ओमवीर, मां मुन्द्री और भाई रवि के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला: आरोपी के परिवार ने दी थी जान से मारने की धमकी
मेरठ के बहसूमा में दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान शुक्रवार शाम मौत हो गई। पीड़िता चार दिन से वेंटिलेटर पर थी ऐसे में पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी। बृहस्पतिवार रात प्राथमिकी दर्ज होने बाद प्रशासन ने पीड़िता के बयान दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार को भी सूचित कर दिया था लेकिन शुक्रवार सुबह से ही किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती गई और शाम करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।

किशोरी की मौत के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर शुक्रवार रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर रात ही उसका शव भी परिजनों को सौंप दिया गया।

पीड़िता के भाई ने बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी की मां पर जहर देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में परिवार ने दुष्कर्म के बाद किशोरी के खुद जहर खाने की बात कही है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि परिजनों ने 29 दिसंबर को जो तहरीर दी उसके मुताबिक घटना 25-26 जनवरी की रात की है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि गांव का ही युवक युव अनुज सैनी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घेर में ले गया जहां उसने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

और पढ़े  गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

वारदात के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया था। इसके बाद आरोपी की मां मुन्द्री ने किशोरी को बेहोशी की हालत में ही घर पहुंचाया। अगली सुबह होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जब परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उन्होंने चुप रहने और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) खा लिया। परिजनों ने उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर वह वेंटिलेटर पर थी और शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी को नहीं किया जा सका कोर्ट में पेश
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि कागजी कार्रवाई और पीड़िता की मृत्यु के बाद उपजी परिस्थितियों के कारण मुख्य आरोपी अनुज को शुक्रवार को समय से कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। पुलिस उसे वापस बहसूमा ले गई है और शनिवार सुबह उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मुख्य आरोपी अनुज की मां और भाई रवि की तलाश में दबिश दे रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love