दिल्ली में आधी रात हादसा: छत गिरी, पति-पत्नी की मौत, 9 साल का बेटा बाल-बाल बचा, एक पल में उजड़ गया परिवार

उत्तर पूर्वी जिला के उस्मानपुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं नौ साल का बेटा बाल बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त 32 साल के टिंकू और उनकी पत्नी 30 साल की उर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दमकल विभाग के मुताबिक रविवार रात करीब 10.31 बजे गावड़ी एक्सटेंशन स्थित हंसराज डेयरी के पास एक इमारत के ढहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

दमकल कर्मियों ने पाया कि उनके पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मलबे से दंपती को बाहर निकाल लिया था। घायलों को तुरंत कैट्स एंबुलेंस से जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती अपने बेटे के साथ यहां रहते थे।

शुरुआती जांच में पता चला कि करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाली ग्राउंड प्लस फर्स्ट फ्लोर इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे दंपति मलबे में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  बढ़ी महंगाई की आशंका- आरबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव, रुपया भी कमजोर, क्या अक्तूबर में बढ़ेगा रेपो रेट?
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…