शादीशुदा शख्‍स ने नाबालिग से की दरिंदगी, पीड़ि‍त अस्‍पताल में भर्ती

बगहा (पश्चिम चंपारण)-

बगहा में हैवानियत की हद पार करने वाली एक घटना सामने आई है। शौच के लिए गए नाबालिग किशोर के साथ एक शादीशुदा शख्‍स ने अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग की हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें बेतिया रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ, नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बगहा नगर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का इलाज पहले अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, हालत बिगड़ता देख बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि किशोर देर रात शौच के लिए बाहर गया था। आरेाप है कि इसी दौरान पड़ोसी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने बताया की पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।
पीड़ित किशोर की मां ने बताया कि बगल से बारात गई हुई थी। वहां पर कुछ कार्यक्रम हो रहा था। उन्‍होंने बताया कि वह उसी कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थीं। शौच के लिए रात्रि तकरीबन 1 बजे पीड़ित घर से बाहर निकला. इसी दौरान एक बच्चे के पिता कन्हैया ने किशोर के साथ कुकर्म किया। आरोप है कि आरोपी कन्हैया ने लड़के को जान से मारने की धमकी भी दी. इससे किशोर काफी डर गया था. शुरुआत में उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो पीड़ित ने आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. पीड़ित को वहां से मेडिकल जांच और बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी कन्हैया की तलाश कर रही है

और पढ़े  ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें...
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…