शादीशुदा प्रेमी प्रेमिका:- सेक्स की दवा खाकर बेशर्मी की हदें कर दीं पार, ऐसे हाल में थे दोनों, एक के 4 तो दूसरे के 5 बच्चे

 

 

 

त्तरप्रदेश के एटा जिले में शादीशुदा प्रेमी जोड़े का ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। चार बच्चों की मां का दिल पांच बच्चों के पिता पर आ गया। महिला का पति आगरा की फैक्टरी में काम करता है। इस महिला ने मौका पाकर प्रेमी को घर में बुला लिया। तीन दिन तक वो प्रेमी के साथ रही। इस दौरान बच्चों को खाना तक नहीं दिया। महिला का पति अचानक घर पहुंचा, तो उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस भी बुला ली गई। कमरे की तलाशी के दौरान कमरे से  सेक्सवर्धक दवाएं बरामद हुईं। महिला के पति ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

आपत्तिजनक हालत में मिले दोनों
क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला व्यक्ति आगरा की एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। अधिकांश समय आगरा में रहता है। शनिवार को वह घर आया तो पता लगा कि तीन दिन से उसके घर में कोई बाहरी व्यक्ति रुका हुआ है। घर में दोनों लोग आपत्तिजनक हालत में नजर आए।

पकड़े जाने पर कर दिया हमला
पकड़े जाने पर दोनों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए और महिला व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची महिला-पुरुष को हिरासत में थाने ले आई। मौके से कामोत्तेजक दवाएं आदि पाए गए हैं। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि पति की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...

बच्चों को तीन दिन से नहीं मिला खाना
महिला के पति ने बताया कि तीन दिन से बाहरी व्यक्ति घर में आकर रुका था, उसके बाद महिला ने खाना नहीं बनाया। बच्चों के साथ दोनों मारपीट कर रहे थे। तीन दिन तक खाना नहीं बना। परेशान बच्चों ने शनिवार को पड़ोसी के मोबाइल से फोन कराया। तब उसे पूरे मामले की जानकारी हुई।

 

 

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…