Mandus- यहाँ तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान “मैंडूस”, भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5000 राहत शिविर बनाये गए

Spread the love

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया है और यह गुरुवार शाम तक ‘मैंडूस’ नामक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इस तूफान का असर उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और निकटवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर होगा। अगले 48 घंटे में यह विकराल रूप ले सकता है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के उत्तरी तटीय जिलों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी मशीनरी को तैयार कर लिया है। वहीं तूफान के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है और छह जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं।

राज्य सरकार ने सभी जिलों में 5000 से अधिक राहत शिविर खोले
राज्य सरकार ने तूफान की आशंका वाले जिलों में 5,000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं, जिनमें निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को रखा गया है। शिविर में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। बारिश के प्रभाव की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे एक नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है, जो अगले दो दिनों तक होने वाले भारी बारिश तथा उसके कारण होने वाले असर पर नजर बनाये रखेगा।


Spread the love
और पढ़े  इन 7 राज्यों को मिलेगी राहत: गैस की किल्लत पर काबू पाने की कोशिश, बठिंडा रिफाइनरी ने बढ़ाया तीन गुना उत्पादन
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *