बड़ा सड़क हादसा : कैंटर – मैक्स जीप की टक्कर, हादसे में 5 की मौत, 1 घायल।।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है, जिसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना इलाके में नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के पास मंगलवार रात करीब दो बजे कैंटर ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। मैक्स में सवार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। आगरा में उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। जबकि जसराना के नगला कन्ही निवासी राजकुमार का उपचार आगरा में चल रहा है। 

अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। हादसे की जानकारी होते ही  टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। हादसे के दौरान आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…