650 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व DGHS समेत दो लोग गिरफ्तार, सरकार ने सात कर्मियों को किया निलंबित

Spread the love

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

नीरज चोपड़ा को भी एसीबी ने किया गिरफ्तार
एसीबी ने इस मामले में डिप्टी कंट्रोलर अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का मानना है कि दोनों की भूमिका कथित वित्तीय अनियमितताओं में महत्वपूर्ण हो सकती है।एसीबी इससे पहले सीपीए के पूर्व प्रमुख डॉ. विनोद कुमार रंगा को गिरफ्तार कर चुकी है। बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

 

सरकार ने 7 कर्मियों को किया निलंबित
उधर, दिल्ली सरकार ने केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के विभिन्न स्टोर्स में जांच के अनियमितताएं मिलने पर पांच फार्मासिस्टों और दो अधिकारियों को तत्काल से प्रभाव निलंबित कर दिया है। सरकार का कहना है कि दवाओं की खरीद, भंडारण और प्रबंधन में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए इन कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी तक इनके नाम सामने नहीं आए हैं।

 

मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकारी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

और पढ़े  दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों का कमाल, टेकबी के जरिए HCLTech में 21 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

यह मामला केंद्रीय प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) के माध्यम से दिल्ली सरकार के अस्पतालों के लिए सर्जिकल सामग्री, चिकित्सा उपकरणों और अन्य स्वास्थ्य सामग्री की खरीद में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच में टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर, बाजार दर से अधिक कीमतों पर खरीद, वास्तविक आवश्यकता के बिना सामान की खरीद, नियमों की अनदेखी तथा कुछ सप्लायर्स को अनुचित लाभ पहुंचाने जैसे आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

वेंडरों से एसीबी कर रही पूछताछ
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और खरीद प्रक्रिया से जुड़े वेंडरों समेत कई लोगों को पूछताछ कर रही है। सामने आ रहे तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।

 

 

सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से अलग-अलग स्तर पर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी टेंडर मंजूरी, दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति, भुगतान, फाइलों के अनुमोदन और संबंधित कंपनियों की भूमिका की जांच कर रही है। पूछताछ के बाद जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने की पुष्टि होगी, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Weather: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झूमकर बरसे बदरा, आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय…


    Spread the love

    Gold Price: सोने की चमक फीकी, चांदी भी लुढ़की, क्या है वजह?

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत रुपये और स्थानीय मांग में सुस्ती के कारण कीमती…


    Spread the love