मुंबई में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर, कई घायल

Spread the love

हाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से भयानक हादसा हो गया। घटना मुलुंड की है। जहां अचानक भरभराकर मेट्रो का पिलर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुलुंड पश्चिम में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का हिस्सा नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर गिरा, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

 

निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरा, तीन से चार लोग घायल
घटना के बारे में बीएमसी ने बताया कि आज (शनिवार) दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी, LBS रोड, मुलुंड (पश्चिम) के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया। निर्माण के दौरान सीमेंट मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया।

हादसे के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ऑटो रिक्शा में 3-4 लोगों के घायल होने की आशंका है।

ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन मेट्रो रेल मार्ग के एक खंभे का हिस्सा गिरने से तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंन आगे कहा कि पिलर के सीमेंट का स्लैब टूटकर नीचे खड़े एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं इस एक कार भी इसके चपेट में आ गई।

वहीं हादसे के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया। साथ ही पिलर का मलबा हटाने का काम भी शुरू किया जा चुका है।

और पढ़े  महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद…


    Spread the love

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love