Maharashtra Political- इस शख्स ने राज्यपाल कोश्यारी को लिखा पत्र, और खुद को ‘कार्यवाहक मुख्यमंत्री’ बनाने की कर डाली मांग||

Spread the love

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच बीड जिले के एक शख्स ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार वर्तमान में मंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोह के कारण अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। एकनाथ शिंदे 37 शिवसेना विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

केज तहसील के दहीफल (वडमौली) निवासी श्रीकांत गदाले ने राज्यपाल को लिखा पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा कर दिया है।

गदाले ने अपने पत्र में दावा किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आम लोगों की समस्याओं की उपेक्षा की है और राज्य में किसानों की मदद नहीं की जा रही है।

अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा, “मैं 10-12 साल से राजनीति और सामाजिक जीवन में रहा हूं और मैंने किसानों और गरीब लोगों की समस्याओं के लिए काम किया है। पर्यावरणीय आपदाओं के कारण राज्य को नुकसान हो रहा है। उम्मीद थी कि सरकार तत्काल राहत देगी लेकिन मदद नहीं दी गई थी।

गदाले ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने और उन्हें एक मौका देने का आग्रह किया है। उन्होंने आगे कहा कि वह रोजगार, किसानों, खेतिहर मजदूरों और गन्ना काटने वालों की समस्याओं का समाधान करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  इस्राइल के साथ जंग रोकने को तैयार हुआ लेबनान, शांति वार्ता के लिए रखी ये शर्त
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *