Madhya Pradesh: मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव विकास यात्रा के दौरान हुए खुजली से परेशान,कार्यक्रम को बिच में छोड़ कपड़े उतारकर भागे

Madhya Pradesh: मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव विकास यात्रा के दौरान हुए खुजली से परेशान,कार्यक्रम को बिच में छोड़ कपड़े उतारकर भागे

मध्यप्रदेश में इस समय विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक पहुंचकर विभिन्न कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के साथ अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जब मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्हें अचानक जोर-जोर से खुजली होने लगी। पीएचई मंत्री ने थोड़ी देर तक हो रही इस खुजली को सहन किया, लेकिन जब यह खुजली असहनीय हो गई तो मंत्री यादन अचानक जोर-जोर से मंच पर खुजाने लगे। उसके बाद उन्होंने अपने कपड़े उतारे और पानी से अपने शरीर को धोया। मंत्री जी का खुजली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

<strong>Madhya Pradesh: मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव विकास यात्रा के दौरान हुए खुजली से परेशान,कार्यक्रम को बिच में छोड़ कपड़े उतारकर भागे </strong>

मध्यप्रदेश शासन के पीएचई राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव विकास यात्रा में अपने विधानसभा क्षेत्र मुंगावली में भ्रमण कर रहे थे। बुधवार देर शाम को वे अपने विधानसभा क्षेत्र के देवरछी गांव में पहुंचे तो किसी ने क्रेंराच की फली (कैरांच का पौधा) पाउडर उड़ा दिया। इसके चलते मंत्री के हाथों सहित शरीर के विभिन्न भागों में खुजली होना शुरू हो गई। जब खुजली तीव्रता के साथ होने लगी तो तत्काल आसपास के लोगों ने मंत्री जी के पकड़े उतरवाये और उनके शरीर को पानी से धोया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के साथ किसी कार्यकर्ता ने ऐसी हरकत की है। अब इसका पता लगाने के लिए पुलिस और पार्टी के लोग जानकारी जुटा रहे हैं कि प्रदेश के मंत्री के साथ इस तरह की हरकत करने वाला कौन है।

और पढ़े  मातम में बदली खुशियां: ट्रेन से कटकर बेटे की जान गई तो माता-पिता भी रेल के आगे कूदे, 3 मौतों से सनसनी

बता दें, कैरांच के पौधे को छूने या शरीर और कपड़ों के किसी भी हिस्से में संपर्क आ जाती है तो यह खुजली उत्पन्न करती है और सबसे खास बात यह है कि इससे संपर्क आने के बाद यह लगातार बढ़ती जाती है और इसी पौधे और पाउडर को मंत्री के कपड़ों पर लगाया गया था। इस कारण उनके पूरे शरीर में खुजली उत्पन्न हो गई और उन्हें कार्यक्रम छोड़ कर भागना पड़ा।

  • Related Posts

    एमपी- बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर, 20 से ज्यादा लोग घायल

    राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा  बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की…

    MP- कोई खूबसूरत अफसर, कोई बनी फर्जी IAS तो कोई हनीट्रैप की मास्टरमाइंड…देखे इनकी कहानी

    मध्य प्रदेश की तीन महिलाएं इन दिनों अलग-अलग मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहली हैं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, जिन पर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के आरोपों के बाद…