मध्यप्रदेश- भांडेर के एसडीएम ने महिला पत्रकार के साथ की छेड़छाड़,शर्मासार घटना में अब तक नहीं हुई कार्रवाई

Spread the love

मध्यप्रदेश- भांडेर के एसडीएम ने महिला पत्रकार के साथ की छेड़छाड़,शर्मासार घटना में अब तक नहीं हुई कार्रवाई

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है आजकल पत्रकारों के साथ हमेशा कोई ना कोई कवरेज करते समय कई समस्याएं सामने आती हैं एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी भी मिलती रहती हैं एवं झूठे केसों में फंसा भी दिया जाता है और हमले भी किए जाते हैं लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा पीड़ित पत्रकारों के साथ न्याय नहीं हो पता ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील से निकलकर सामने आया है जिसमें एक महिला पत्रकार अपने कुछ पत्रकार साथियों के साथ काफी मेहनत और मस्कत करती रही लेकिन पूर्व से उस महिला पत्रकार का किसी से विवाद चल रहा था उस विवाद के चलते उसका केस भांडेर एसडीएम नीरज शर्मा के पास चल रहा था इसी केस के सिलसिले में महिला पत्रकार को भांडेर एसडीएम कार्यालय पहुंची उधर एसडीएम के बाबू कमलेश श्रीवास्तव ने महिला पत्रकार से कहा कि साहब बुला रहे हैं

महिला पत्रकार ने कई बार बाबू को एसडीएम के कमरे में जाने से मना किया लेकिन बाबू के बार-बार कहने पर महिला पत्रकार एसडीएम नीरज शर्मा भांडेर के कमरे में चली गईं उधर एसडीएम ने महिला पत्रकार से अश्लील बातें की एवं गलत नीयत से हाथ पकड़ कर छीना झपटी की जिसका महिला पत्रकार ने विरोध किया तो एसडीएम साहब ने धमकी दे डाली महिला पत्रकार पुलिस को सूचना दी लेकिन भाडेर थाने में महिला पत्रकार की शिकायत नहीं ली तो महिला दतिया पुलिस कप्तान के पास शिकायती आवेदन देने पहुंच गई एवं जिला कलेक्टर को भी अवगत करा दिया गया था उसके बाद 10 दिन से प्रशासन द्वारा जांच ही चल रही है इधर महिला पत्रकार को एवं उसके परिवार वालों को जान से मारने तक की धमकियां दी जा रही है महिला पत्रकार के अनुसार आज तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की एवं वर्तमान भंडेर एसडीएम वकीलों से मिलकर उल्टा महिला पत्रकार को फसाने का षड्यंत्र रच रहे हैं महिला पत्रकार के अनुसार बार-बार कहा जा रहा है कि जिस कमरे में मेरे साथ छेड़खानी हुई है उसे कमरे का सीसी टीवी कैमरे की फुटेज निकाल कर देख ले दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा लेकिन प्रशासन में बैठे हुए जिम्मेदार उचित कार्रवाई न करके ऐसा संदेश दे रहे हैं जिससे लग रहा है कि एसडीएम भांडेर का बचाव किया जा रहा है अगर एसडीएम के द्वारा कोई गलती नहीं हुई है तो फिर महिला के द्वारा लगाए हुए आरोपो को प्रशासन के द्वारा खारिज क्यों नहीं किया जा रहा है

और पढ़े  ईरान- मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर, ईरानी सरकार ने किया एलान

*हमारे पत्रकार ने एसडीएम और कलेक्टर से संपर्क किया तो एसडीएम ने बताया की हमने भी बड़े अधिकारीयों को लिखित आवेदन देते हुए इस घटना पे जाँच चल रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    सीईसी- 5 राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता, हर बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर रहेंगे

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी…


    Spread the love

    LPG-: भारत आ रहे LPG गैस टैंकरों को मिलेगी सुरक्षा, फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी के पास अपने कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार ये युद्धपोत भारत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *