भाजपा से 6 बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव ने छोड़ी भाजपा,इसलिए चल रहे थे नाराज

Spread the love

गुजरात के वाघोड़िया से छह बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्रीवास्तव टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। मधु श्रीवास्तव का टिकट काटते हुए इस बार भाजपा ने अश्विन पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं टिकट कटने के बाद श्रीवास्तव ने कहा था कि अगर उनके समर्थक चाहेंगे तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले भी कई नेताओं ने दिया इस्तीफा
बता दें कि इससे पहले भी गुजरात भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। 11 नवंबर को भाजपा के दो बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी। सोलंकी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

सोलंकी गुजरात के खेड़ा जिले की मातर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अगले माह हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, इस कारण उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर कर कहा कि केसरीसिंह सोलंकी आप में शामिल हो गए है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the love   भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती. गुजरात के भावनगर में कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स…


    Spread the love

    राजनाथ सिंह बोले- ‘सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू’, सरदार पटेल ने उन्हें रोका

    Spread the love

    Spread the love   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू सार्वजनिक धन से यानी सरकारी पैसों अयोध्या में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *