लोकसभा चुनाव 2024- उत्तर प्रदेश: भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम को लड़ाएगी चुनाव,इस सीट से लड़ सकते हैं दोनों डिप्टी सीएम ।

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024- उत्तर प्रदेश: भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम को लड़ाएगी चुनाव,इस सीट से लड़ सकते हैं दोनों डिप्टी सीएम ।

लोकसभा की महानगर सीट पर भाजपा इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल सूची को हरी झंडी दी जाएगी। इसमें अभी एक दो दिन का समय लग सकता है। महानगर सीट पर भाजपा किसे प्रत्याशी बनाएगी यह अभी तय नहीं है, लेकिन सांसद सत्यदेव पचौरी अभी भी दिल्ली में ही डटे हैं।

लोकसभा की महानगर सीट पर भाजपा इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल सूची को हरी झंडी दी जाएगी।

बाकी नेता जो इस संबंध में दो दिन पहले दिल्ली गए थे, वे लौट आए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 में से नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ महानगर सीट को वेटिंग में डाला गया है।

पहली सूची जारी होने के दूसरे दिन ही सांसद पचौरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक सुरेंद्र मैथानी भी दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों वहां एक दिन रहकर वापस आ गए लेकिन पचौरी दिल्ली में ही हैं।

शायद इसलिए कि यदि हाईकमान की ओर से अचानक बुलावा आए तो तत्काल पहुंच सकें। चर्चा है कि पचौरी की उम्र पार्टी के निर्धारित मानक से अधिक है। कहा यह भी जा रहा है पचौरी की ओर से उम्र के मानक पर सांसद हेमा मालिनी और सांसद जगदंबिका पाल का उदाहरण भी हाईकमान को दिया जा चुका है।
इस बीच शनिवार को फिर से चर्चा उठने लगी कि भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को चुनाव लड़ाएगी। क्योंकि प्रयागराज के फूलपुर सीट पर भी अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में आया है।

और पढ़े  अयोध्या- नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित

इसी तरह ब्रजेश पाठक को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्नाव और लखनऊ की सीट पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। इसलिए यदि भाजपा ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाती है तो सिर्फ कानपुर की महानगर सीट ही ऐसी है, जहां से उन्हें उतारा जा सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    आज योगी कैबिनेट की बैठक, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *