नेता प्रतिपक्ष आतिशी: दिल्ली विधानसभा में “आप” पेश करेगी 2 महत्वपूर्ण प्रस्ताव, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दी जानकारी

Spread the love

 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर एक अहम जानकारी साझा की है। आतिशी ने एक्स पर लिखा कि 13 मई से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के सत्र में “आप” विधायक दल दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव ला रहा है।

आगे लिखा कि पहला निंदा प्रस्ताव है। जिसमें हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम चाहते है कि मानवता के खिलाफ हुए इस हमले की दिल्ली विधानसभा कड़े शब्दों में निंदा करे।

 

आतिशी ने आगे लिखा कि दूसरा धन्यवाद प्रस्ताव है। “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा छेड़ी गई मुहिम के सम्मान में लाया जा रहा है। हम भारतीय सेना के साहस और उनके परिवारों के त्याग को नमन करते हुए दिल्ली विधानसभा से उन्हें धन्यवाद देने का अनुरोध करते हैं।

दो दिन दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बीते रविवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 और 14 मई को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। जिसमें प्राइवेट स्कूल फीस नियंत्रण से संबंधित बिल को पेश किया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love