उत्तर भारत में हर वर्ष सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और धुंध के कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार पहले से ही बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को तीन महीने तक रद्द रखने का ऐलान किया है।







