landslide: बदरीनाथ हाईवे से हटाए गए बोल्डर,शुरू हुई वाहनों की आवाजाही,यात्रियों को मिली राहत

 

 

त्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। बीआरओ ने बोल्डरों को हाईवे से हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी है।
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को रोक लिया गया था। मौके पर पुलिस और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम पहुंची। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में चट्टान से छिटक कर पत्थर हाईवे पर आ गए थे।

 

जिसके चलते सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों ओर से रोक लिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के खुलने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

केदारनाथ में भी तेज बारिश
वहीं, केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है, इसके चलते सोनप्रयाग में यात्री रोके गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कल रात से ही केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है। पैदल मार्ग के सभी पडावों पर सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

और पढ़े  खटीमा: सीएम धामी ने मेलाघाट रोड में ली चाय की चुस्कियां, कहा- लोकल फॉर वोकल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…