लालकुआं के तेजतर्रार विधायक मोहन बिष्ट ने अधिकारियों संग चोरगलिया की समस्याओं को देखा।।

चोरगलिया- लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बुधवार को वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि चोरगलिया की समस्याओं को दूर किया जाएगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेई के साथ उन्होंने मछली वन क्षेत्र में 11 करोड़ की लागत से बने ट्रंच बियर का निरीक्षण किया। प्रधानों ने कहा कि ट्रंच बियर डेन के ऊपर लगे जाल एक साल में ही बह गए हैं। इस कारण पिछली बरसात में पानी नहीं मिल पाया। विधायक ने उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने दुबेलभीडा क्षेत्र में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीओ सिंचाई प्रमोद मिश्रा, रोहित जोशी, दिनेश खुल्बे, बहादुर सिंह कार्की, नंदन बोरा, पान सिंह मेवाड़ी, कमल दुर्गापाल, हेमू बजेठा मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…