लालकुआं- चोरों के हौसले बुलंद,दुकान की दीवार तोड़कर हजारों रूपए की नगदी उड़ाई ।।

लालकुआं- चोरों के हौसले बुलंद,दुकान की दीवार तोड़कर हजारों रूपए की नगदी उड़ाई ।।

लालकुआं नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने व्यापारी नेता की दुकान की दीवार पीछे तोड़कर हजारों रूपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है इधर चोरी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के लोग भी दुकान पर पहुच गए हैं जिन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग कि है।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर वार्ड दो निवासी व्यापारी नेता संजय जोशी की कोतवाली से कुछ ही दूरी पर रेलवे फाटक के पास फोटो स्टूडियो की दुकान है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए इस बीच चोरों ने रात में दुकान की दीवार पीछे से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया आज बुधवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर वह भौचक्के रहे गए। दुकान में पीछे की दीवार में टूंटी हुई थी और अंदर का अधिकतर सामान गायब था चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है वहीं पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है।इधर व्यापार मंडल के नेताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना के खुलासे की मांग कि है।

और पढ़े  श्रीनगर: BJP प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत, जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में होंगीं शामिल
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…