लालकुआं: खेत में मिला महिला का संदिग्ध अवस्था में शव,इलाके में मचा हड़कंप ।

Spread the love

लालकुआं: खेत में मिला महिला का संदिग्ध अवस्था में शव,इलाके में मचा हड़कंप ।

यहां जवाहर नगर के समीप ग्राम इंद्रपुर स्थित एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। शुक्रवार की सुबह को किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर विश्वविद्यालय से सटे ग्राम इन्द्रपुर स्थित श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच उम्र की महिला का शव राहगीरों द्वारा पड़ा देखा गया। शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। उधर, सूचना पर किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, शव किसका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा उक्त सुनसान इलाके में महिला को ले जाकर उसके गले को दुपट्टे से घोटा जाना प्रतीत हो रहा है, घटनास्थल पर देखने से आशंका जताई जा रही है कि महिला से कुछ लोगों की झड़प हुई, और मृतका का सिर जमीन में जोर से दबाया गया, तथा उसका गला दुपट्टे से घोटे जाने जाने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, मेयर ने बैठक में लिया निर्णय

Spread the love
  • Related Posts

    रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तक जो व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद गांव में बसने के सपने संजो रहा था, सोमवार को उसी की मौत की खबर ने पूरे परिवार और गांव…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *