लालकुआं:- नगर पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर,प्रत्याशियों का जनता के बीच पहुंचना शुरू।

लालकुआं:- नगर पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर,प्रत्याशियों का जनता के बीच पहुंचना शुरू।

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नगर में जहां कुछ प्रत्याशियों ने बकायदा अपने बैनर पोस्टर लगाकर जनता के बीच अपने पत्ते खोल दिए हैं वहीं अभी बहुत से दावेदार अपनी दावेदारी को लेकर अपने समर्थकों से रायशुमारी में लगे हुए हैं इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों तथा फेसबुक सहित अन्य माध्यम से प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया हैं वहीं कई उम्मीदवार अपनी जीत का दावा करने में भी पीछे नही हैं अगर टिकट की बात की जाए तो निकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए सभी राजनीतिक दलों में दावेदारों की भरमार है वर्तमान में भाजपा में सबसे ज्यादा उम्मीदवार लाइन में है वही भाजपा को भी चुनाव से पहले प्रत्याशी की घोषणा करना किसी चुनौती से कम नहीं है वही दावेदारों को देखते भाजपा के लिए “एक अनार” सौ बीमार” कहावत चिरितार्थ हो रही है।
बताते चले कि आगामी नगर निकाय के चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है नपं अध्यक्ष पद के लिए जहां तक सामान्य सीट की बात है तो इसके लिए पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान अलावा पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, युवा नेता भुवन पाडे,हेमन्त नरूला,बॉबी संभल,धन सिंह बिष्ट ,पीयूष मिश्रा, रविशंकर तिवारी,फिरोज खांन,जगदीश अग्रवाल आदि के नाम चर्चा में शामिल हैं।
वही अगर सीट ओबीसी कोटे में आती है तो इसके लिए वरिष्ठ समाजसेवी अजय चौधरी के अलावा काग्रेंस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह,सर्दमन चौधरी,प्रेमनाथ पंडित,कमलेश यादव,दिनेश गिरि,मस्जिद अली,सुरेंद्र लोटनी ,जहिद अली उर्फ नन्हे के नाम शामिल है।इसके अलावा नपं अध्यक्ष पद की सीट आरक्षित होती है तो इसके लिए दावेदारों की बात है तो जिसमें वर्तमान चैयरमैन लालचन्द्र सिंह,भाजपा नेता अरूण कुमार बल्मिकी,आप नेता महेन्द्र कुमार, समाजसेवी मुकेश कुमार,पूर्व प्रत्याशी उदयवीर सिंह और नेत्रराम दौड़ में है।
अगर सीट महिला होती है तो इसके लिए पूर्व चेयरमैन श्रीमती अरुणा चौहान,कांग्रेस नेत्री मीना रावत,गीता पाडे,उर्मिला मिश्रा,सभासद राजलक्ष्मी पाडिंत के नाम शामिल है।
बता दे कि जैसे जैसे नगर निकाय का चुनाव नजदीक आने के साथ ही अन्य भावी प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे नजर आ रहे हैं वही पिछ्ले चुनाव में नपं अध्यक्ष पद की सीट अरक्षित होने तथा उससे पहले 2012 में भाजपा से टिकट न मिलने कारण पूर्व चेयरमैन पवन चौहान इस बार प्रबल दावेदार माने जा रहे है एक बार खुद तथा दूसरी बार अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अरूणा चौहान की जीत दर्ज करने वाले पूर्व चेयरमैन पवन चौहान को आगामी नगर निकाय चुनाव में कौन चुनौती देता या एक बार बाजी मारने में कामयाब होते हैं यह यक्ष प्रश्न भी जनता को उद्वेलित कर रही है फिलहाल नगर में अगला चेयरमैन कौन, इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है जहां तक वर्तमान नपं अध्यक्ष के अबतक कराए गए काम के विरोध की बात है तो थोड़ा बहुत एक दावेदार को छोड़कर,कोई अन्य उनके खिलाफ मुखरित नहीं हो सका है वही नगर की जनता भी आगामी नगर निकाय चुनाव के दावेदारों का आकलन करने में लगी हुई है उधर नगर पंचायत चुनाव को लेकर पहली बार आप आदमी पार्टी भी सक्रिय नजर आ रही है तथा विभिन्न वार्डों का दौरा कर अपने प्रत्याशियों के लिए फीड बैक लेती नजर आ रही है फिलाहाल चुनाव कब होगा”किस दिन होगा” अभी तय नहीं हुआ है‌।

और पढ़े  उत्तरकाशी: ओडन में फंसे पर्वतारोहियों ने बर्फ दबाकर बनाया अस्थायी हेलीपैड, रेस्क्यू के लिए पहुंचा हेलिकॉप्टर
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…