लालकुआं: जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश,1 जेसीबी के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

लालकुआं: जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश,1 जेसीबी के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजयनगर क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश करते हुए एक जेसीबी और चार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
बृहस्पतिवार की प्रातः गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में औचक छापेमारी की, इस दौरान वन विभाग की टीम खेतों में बने विशालकाय गड्ढों को देखकर चौक गई, गौला के तटवर्ती क्षेत्रों में तमाम खेतों में <strong>लालकुआं: जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश,1 जेसीबी  के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार</strong>विशालकाय गड्ढे बनाकर खनन किया गया था, इस दौरान वन विभाग की टीम ने वहां से एक जेसीबी व चार खनन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
वन विभाग की टीम द्वारा जेसीबी को सीज करते हुए पकड़े गए आरोपित नंदन सिंह, गौरव सिंह, सागर और विनय से पूछताछ की जा रही है, पता चला है की हिरासत में लेने के बाद एक आरोपित का स्वास्थ बिगड़ गया था, वन कर्मियों द्वारा उसका उपचार कर उसे रिहा कर दिया।
इधर वनक्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जेसीबी को सीज कर चारों आरोपियों का चालान किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धरपकड़ अभियान जारी रहेगा, उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है, खेतों में विशालकाय गड्ढे बनाए गए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के चलते क्षेत्र में अराजकता बनी हुई है, उन्होंने अतिशीघ्र अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।

और पढ़े  रुड़की में गरजे किसान: 14 मांगों को लेकर महापंचायत, सरकार और पूंजीपतियों पर किसानों के शोषण का आरोप
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…