लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्वस्तीकरण कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत विभागीय जांच कराने का निर्णय लिया।

महाप्रबंधक ने परियोजना प्रबंधक त्रिलोचन पाठक और अवर अभियंता मानवेंद्र सिंह को ध्वस्तीकरण कार्य की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी करने तथा ठेकेदार से निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ध्वस्तीकरण को लेकर सामने आई शिकायतों की विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि ध्वस्तीकरण की आड़ में मलबे के साथ उपखनिज निकाले जाने और परिसर में जमीन की गहराई तक खुदाई किए जाने को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों के बाद यूसीएफ प्रबंधन ने मामले की निगरानी बढ़ा दी है।

इधर, अवर अभियंता ने फिलहाल ध्वस्तीकरण स्थल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब मलबे को परिसर से बाहर ले जाने से पहले उसकी जांच की जाएगी और उससे संबंधित अभिलेखों का भी मिलान किया जाएगा।

महाप्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि ध्वस्तीकरण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा कुछ विद्युत पोल स्क्रैप में बेच दिए गए। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और संबंधित ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी

इस दौरान विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी सौरभ जोशी और अवर अभियंता पुष्कर सिंह मेहरा ने भी मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने यूसीएफ अधिकारियों को बताया कि गायब हुए पोल यूसीएफ के हैं, जबकि विद्युत विभाग के पोल सुरक्षित हैं।

ध्वस्तीकरण के दौरान परिसर में जमीन की गहराई तक की गई खुदाई को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय लोगों की शिकायतों और यूसीएफ प्रबंधन द्वारा जांच के निर्णय के बाद अब मामले की वास्तविक तस्वीर विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी।

 

 

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…