लालकुआं: नशे के सौदागर को पुलिस ने 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

लालकुआं: नशे के सौदागर को पुलिस ने 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये हैं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद लालकुआं पुलिस द्वारा टीम बनाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत गठित पुलिस टीम ने हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज के सामने बरेली रोड़ पर अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेक किया उसके पास कुल 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गए व्यक्ति का नाम नाजिर रजा पुत्र साकिर रजा है जो वार्ड नंबर 31 इन्दिरा नगर थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है ।
इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी,आर,वर्मा,हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट,अनील शर्मा,गुरमेज सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पति के साथ चला रही थी बुटीक
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *