लालकुआँ: प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों एंव बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

लालकुआँ: प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों एंव बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लालकुआँ कांग्रेस कमेटी के कार्यकताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों एंव बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील कार्यालय में जमकर प्रर्दशन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
बताते चले कि यहाँ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहृवान पर आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाडें के नेतृत्व में सैकड़ों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध एंव बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर तहसील कार्यालय में जमकर प्रर्दशन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।
वही दिए गए ज्ञापन में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई, गुडे़ माफिया निरंकुश होकर महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। आये दिन महिलाओं के साथ बलत्कार हो रहे कि अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आये है।
उन्होंने अंकिता भंडारी, हत्याकांड के साथ ही आईएसबीटी गैगरेप के अलावा रूद्रपुर की महिला नर्स के साथ हुई घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली कार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की महिलाएं डर और भय के माहौल में जी रही है। अब तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्र सुरक्षित माने जाते थे लेकिन वहां भी अब लगातार जघन्य वारदातें हो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात सिर्फ़ नारों में करती है और उनकी सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए बिल्कुल भी गंभीर नही है।तथा आये दिन बढ़ती
आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सूबे की धामी सरकार पूरी तरह नाकाम सबित हो रही है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा, हेमवती नदन दुर्गापाल, पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, बालम सिंह बिष्ट, कुंदन मेहता,पुष्कर दानू,कमलेश यादव, प्रमोद कालोनी, कैलाश चन्द्र दुम्का,रविशंकर तिवारी, प्रदीप बर्थयाल, सहित भारी संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  अब संस्कृत भाषा में पढ़ा जाएगा कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नाम, पुराना बोर्ड हटाया गया

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *