लालकुआँ: ऐजाज हुसैन अध्यक्ष व मुकेश कुमार बने महामंत्री, एनयूजे (आई) की लालकुआँ नगर इकाई का गठन

लालकुआँ: ऐजाज हुसैन अध्यक्ष व मुकेश कुमार बने महामंत्री, एनयूजे (आई) की लालकुआँ नगर इकाई का गठन

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एन0यू0जे0 (आई) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ के निर्देशन एवं नैनीताल जिला अध्यक्ष नवीन जोशी के मार्गदर्शन में लालकुआँ नगर इकाई का गठन किया गया।
यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मीडिया हाउस कार्यालय में नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति में एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार ऐजाज हुसैन को अध्यक्ष व मुकेश कुमार को महामंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने लालकुआं नगर ईकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष ऐजाज हुसैन और महामंत्री मुकेश कुमार को बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि<strong>लालकुआँ: ऐजाज हुसैन अध्यक्ष व मुकेश कुमार बने महामंत्री, एनयूजे (आई) की लालकुआँ नगर इकाई का गठन</strong> एनयूजे (आई) की नीतियों के अनुरूप वह लालकुआं में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से कार्य करेंगे। साथ ही सक्रिय एवं ईमानदार पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ऐजाज हुसैन ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़, प्रदेश सचिव प्रमोद बमेठा, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला अध्यक्ष नवीन जोशी आदि का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों के अनुसार पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एन0यू0जे0 (आई) देश, प्रदेश में पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने में अग्रणीय अहम भूमिका निभाने का कार्य कर रही है। यूनियन के इस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा जल्द ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा जिसमें जुझारू एवं सक्रिय पत्रकार साथियों को शामिल किया जायेगा।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद बमेठा ने संगठन के बारे में विस्तार अवगत कराते हुए कहा कि संगठन का मूल सिद्धांत अपने सदस्यों का सहयोग करते हुए पत्रकार हित में कार्य करना है। यही हमारे संगठन की प्राथमिकता रहेगी। बैठक में पत्रकारों से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त महामंत्री मुकेश कुमार ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे हमेशा की तरह एकजुट होकर यूनियन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़, प्रदेश सचिव प्रमोद बमेठा, ऐजाज हुसैन, मुकेश कुमार, संजीव सिंह, मुजाहिर खान, दीवान सिंह बिष्ट, गौरव गुप्ता, मो0 उमर, सुनील कुमार, दानिश अहमद, आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, 1 किमी दूर मिला शव
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…