लालकुआं: जिलाधिकारी केम्प कार्यालय में लालकुआं विधानसभा के विधायक मोहन बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक।

Spread the love

लालकुआं: जिलाधिकारी केम्प कार्यालय में लालकुआं विधानसभा के विधायक मोहन बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक।

आज जिलाधिकारी केम्प कार्यालय हल्द्वानी में लालकुआं विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय डॉ मोहन बिष्ट जी की अध्यक्षता में
सम्पन्न हुई बैठक में निम्न विषयो में निर्णय लिए गए।
(1)बिंदुखत्ता को राजश्व गाँव बनाने हेतु प्रकिया प्रारम्भ कर ग्राम स्तरीय कमेटी बनाकर सर्वे करने के निर्देश दिए गए
(2)लालकुआं से हल्द्वानी तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य 15 मार्च से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए और तब तक प्रत्येक सप्ताह गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए
(3) गौला नदी द्वारा बिन्दुखत्ता,सुखी नदी द्वारा गौलापार और नंधौर नदी द्वारा चोरगलिया में हो रहे भू कटाव को रोकने हेतु स्थायी तटबंध बनाने हेतु 3.50 करोड़ की धन राशि से शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए
(4)लालकुआं के लाइन पार क्षेत्र बंगाली कॉलोनी, बजरी कंपनी,हाथीखाना और पच्चीस एक्कड़ क्षेत्र हेतु प्रस्तावित 12.50 करोड़ की पेयजल योजना को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गए
(5) बिंदुखत्ता में प्रारम्भ होने वाले विधुतीकरण हेतु विधुत विभाग द्वारा प्रस्तावित 25 करोड़ की डी पी आर को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए
(6) काठगोदाम के पास से क्षतिग्रस्त गौलापार सिंचाई नहर हेतु तैयार 6 की करोड़ की कार्य योजना से शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए
(7)गौलापार में स्वीकृत नकायल पुल और विजयपुर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए
(8)बिंदुखत्ता में प्रस्तावित मोहन नाथ गोश्वामी स्टेडियम हेतु तैयार पत्रावली जो वन मुख्यालय देहरादून में लंबित है उसके लिये समुचित प्रयास कर अविलम्भ स्वीकृति के निर्देश दिए गए
(9)तिनपानी से हिरन बाबा मंदिर बिंदुखत्ता तक प्रस्तावित गौला नदी के किनारे निर्माणाधीन 13 किलोमीटर लंबी सड़क में केंद्र सरकार की आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कर स्वीकृति के निर्देश दिये गए
(10)राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा गौरापड़ाव की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अविलम्भ कराने के निर्देश दिए गए

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- सावन में ब्रह्म कमल से खिली केदारपुरी, पुष्प लाने नंगे पांव जाते भक्त

जिसमें जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल जी, उपजिलाधिकार मनीष कुमार,प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार,राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डारेक्टर योगेंद्र शर्मा, पी डब्लू डी के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार,अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता, पेयजल निगम के अधिशाषी अभियंता नंदकिशोर,अधिशाषी अभियंता निर्माण शाखा कटारिया और S.d. o केंद्रीय तराई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *