लालकुआं: ढाबे व कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग ।

लालकुआं: ढाबे व कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग ।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास अज्ञात कारणों के चलते ढाबे व कबाड़ की दुकान की में भीषण आग लग गई आग लगने से दुकान में रखा लगभग एक लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। वहीं पीडित ने आग लगने की सूचना कोतवाली में दी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इधर पीड़ित दुकानदार ने शक व्यक्त करते हुए स्थानीय युवक पर उसकी दुकान में जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।<strong>लालकुआं: ढाबे व कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग ।</strong>
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी रतिराम पुत्र स्व. प्रहलाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास खाने के ढाबे के साथ ही कबाड़ की दुकान है बीती मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे तभी रात में लगभग 12 बजे किसी व्यक्ति का फोन आया जिसमें उक्त व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारी दुकान में भीषण आग लग गई है जिसके बाद वह तुरंत परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान से आग की भीषण लपटें उठ रही है जिसके बाद उनके द्वारा आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका

इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई करीब आधे घंटे बाद हल्द्वानी से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया लेकिन जाता तब तक दुकान में रखा लगभग एक लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था।
इधर पीड़ित ने शक व्यक्त करते हुए बताया कि उसकी कुछ दिन पूर्व अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी अतीक अहमद से झगड़ा हुआ था जिसमें अतीक ने उसकी दुकान में आग लगाने तथा ट्रक के नीचे दबाकर जान से मारने की धमकी दी थी उसने बताया कि अतीक ने जानबूझकर ही उसकी दुकान में आग लगाई है उसने पुलिस को मामले की तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।<strong>लालकुआं: ढाबे व कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग ।</strong>

और पढ़े  देहरादून: अंकिता हत्याकांड, नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…