लालकुआ: 25 वर्षीया बेटी की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

लालकुआ: 25 वर्षीया बेटी की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता स्थित संजय नगर-2 निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीया पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
यहां मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू उम्र 25 वर्ष को एक सप्ताह पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हो रही एक परीक्षा में शामिल करने के लिए अपनी स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया, और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक गई, इस दौरान जहां लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट आ जाने के चलते बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रेनू ने दम तोड़ दिया, रेनू के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज देर शाम गौला नदी में मृतका रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: मणिमाई मंदिर के पास चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *