लाडली हत्याकांड: इंसाफ दिलाओ- आरोपी की रिहाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कलाकार, फांसी की मांग

 

लाडली हत्याकांड के आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद आक्रोश का आग फिर सुलग गई है। पिथौरागढ़ में आंदोलन और प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को हल्द्वानी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुद्धपार्क में जनसभा के बाद लोगों ने जुलूस की शक्ल में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचकर मांगपत्र सौंपा। लोगों ने इस मामले में सरकार से पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की।

कुमाऊं के लोक कलाकारों और पहाड़ी आर्मी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे बुद्धपार्क में लोगों का जुटना शुरू हुआ। साढ़े तीन बजे तक पार्क खचाखच भर गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत ने कहा कि 11 साल पहले पिथौरागढ़ से लाडली हंसी-खुशी परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के हल्द्वानी आई थी। रात में अपहरण कर दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद मासूम की हत्या कर दी गई।

 

मामले में उच्च न्यायालय ने आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है। इससे लाडली के परिजनों के साथ कुमाऊं के हर एक व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी ने कहा कि आरोपी के छूट जाने पर कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ गया है। मेघा जोशी ने कहा कि हमें बेटियों को पराठे बनाने के साथ अब कराटे सिखाने का समय आ गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 2 दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम साफ होने पर प्रशासन ने हटाई रोक, यात्रियों को राहत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…