कूनो नेशनल पार्क: फिर बढ़ा कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा,मादा चीता निरवा ने दिया 5 शावकों को जन्म

Spread the love

 

 

कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है, जो भारत में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। हाल ही में कूनो से दो चीते मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए थे, जिससे पार्क में चीतों की संख्या 24 रह गई थी। लेकिन अब नीरवा के पांच शावकों के आगमन से यह आंकड़ा फिर से 29 पर पहुंच गया है।

इन शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और इन पर विशेष मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। बताया गया है कि ये सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके लिए विशेष देखभाल की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है।

और पढ़े  Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए कूनो की टीम, विशेषज्ञों और सभी सहयोगियों को बधाई दी।


Spread the love
  • Related Posts

    Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी,…


    Spread the love

    मध्यप्रदेश- हाईकोर्ट का फैसला- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन अमान्य,रामनिवास रावत होंगे नए MLA

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है। बता…


    Spread the love