Jobs: इच्छुक उम्मीदवार के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें कौन- कौन कर सकता है आवेदन

 

 

पंजाब एंड सिंध बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर 18 जून तक आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 30 पद खाली हैं। इनमें एससी वर्ग के लिए 4 पद, एसटी के लिए 2 पद, ओबीसी के लिए 8 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद और सामान्य (UR) वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित हैं।

 

शैक्षणिक योग्यता

पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए साथ ही एमबीए की पढ़ाई पूरी हो। साथ ही, न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए फीस जमा करनी होगी।

वेतनमान और सुविधाएं

चयन प्रक्रिया में रिटन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार को मिलने वाला वेतन और अन्य सुविधाएं उसकी योग्यता और अनुभव के आधार पर बातचीत करके तय की जाएंगी। यह वेतन GST के अधीन होगा, और यदि लागू हुआ, तो बैंक तय नियमों के अनुसार इसका खर्च उठाएगा।

परिवीक्षा अवधि और पोस्टिंग स्थान

एमएसएमई रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि 6 महीने होगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार भारत में किसी भी शाखा या कार्यालय में की जा सकती है। पोस्टिंग स्थान समय-समय पर बदल भी सकता है।

और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

जरूरी दस्तावेज

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो पर हस्ताक्षर (सिग्नेचर) सहित फोटो

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…