kidnapped-and-Raped : रात में सोती हुई 4 चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर|

Spread the love

करौली के हिंडौन शहर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची रात में घर पर सो रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी से उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम को दूसरी जगह छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब मासूम घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इतने में बच्ची किसी राहगीर को बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बालिका को गंभीर हालत में हिण्डौन के राजकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।

वहीं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इन्दौलिया, डीएसपी किशोरी लाल, एसडीएम अनूपसिंह अस्पताल पहुंचे और बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची का इलाज जारी है।


Spread the love
और पढ़े  इराक- खत्म हुआ लंबा राजनीतिक गतिरोध: निजार अमेदी बने देश के नए राष्ट्रपति; जल्द होगा नए PM का चुनाव
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    सुरों की मल्लिकाआशा भोसले का निधन पर देशभर में शोक, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveआज रविवार को भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। सुरों की दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *