खटीमा: सीएम धामी ने मेलाघाट रोड में ली चाय की चुस्कियां, कहा- लोकल फॉर वोकल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ावा देते हुए सोमवार को मेलाघाट रोड में पैदल चलकर मिलन डेरी पहुंचकर चाय पी। इससे उन्होंने छोटे व मझोले व्यवसायियों को प्रोत्साहित किया।

फैन (बेकरी उत्पाद) के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए मुख्यमंत्री मेलाघाट मार्ग के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकल फॉर वोकल केवल एक नारा नहीं,बल्कि हमारे राज्य और देश की आत्मनिर्भरता का प्रमुख स्तंभ है। जब हम स्थानीय दुकानों और उत्पादों को अपनाएंगे,तभी हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार की प्रेरणा मिलेगी।

और पढ़े  बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…