केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारू, संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं टीमें, घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार को यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है। जबकि छौड़ी के पास भारी बोल्डर गिरने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद है। मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य जारी है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए टीमें तैनात हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पैदल मार्ग पर लगातार निगरानी कर रही हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों को सुरक्षा के साथ पार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग से बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसके पूरा होने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन भी शुरू कराया जाएगा। उधर, केदारघाटी में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
और पढ़े  देहरादून- विपिन-प्रियंका बने मिसाल: पत्नी ने किडनी देकर बचाई जान, फिर दोनों ने जीता मैदान
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…